Singham Again से रिलीज हुआ करीना कपूर का धाकड़ लुक, चेहरे पर तेवर और हाथ में बंदूक लिये मचाया गदर

Kareena Kapoor Look From Singham Again Release: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी, जिससे जुड़ा उनका लुक भी रिलीज हो चुका है। फोटो में करीना कपूर का तेवर देखने लायक रहा।

Kareena Kapoor Look From Singham Again Release: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने हर बार अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) का तेवर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए काफी रहता है। वहीं अब वह 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाती नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि 'सिंघम अगेन' से जुड़ा करीना कपूर का लुक भी रिलीज हो चुका है, जिसमें उनकी आंखों में तेवर और चेहरे पर साहस देखने लायक रहा।

End of Feed