बॉलीवुड

Tiger 3 First Review: फैन्स के लिए एक्शन-थ्रिलर का डबल डोज होगी Salman Khan की फिल्म, मिली इतने स्टार की रेटिंग

Salman Khan's Tiger 3 First Review: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। इस फिल्म को शानदार रेटिंग मिली है और इसे सॉलिड एक्शन एंटरटेनर बताया गया है।

Image

Salman Khan's Tiger 3

Salman Khan's Tiger 3 First Review: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) इस दिवाली यानी 12 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स के तहत किया गया है। सलमान खान की 'टाइगर 3' के लिए भाईजान के फैन्स ने काफी सालों तक इंतजार किया है। ऐसे में अब टाइगर के किरदार में उन्हें बड़े परदे पर देखा सभी लोगों के लिए बड़ा तोहफा होगा। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सलमान खान की 'टाइगर 3' को बेहद शानदार रिव्यू मिले हैं।

ऑलवेज बॉलीवुड ने सलमान खान की 'टाइगर 3' का फर्स्ट रिव्यू जारी करते हुए इसे 4 स्टार दिए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस दिवाली इस टाइगर के फॉल और राइज को देखने के लिए तैयार हो जाइए....टाइगर 3 एक्शन से भरपूर एक सॉलिड थ्रिलर है, जो काफी हद तक आपको सारी चीजें पेश करती है। फिल्म में सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस बेहद दमदार है।' बता दें इस फिल्म की रनिंग टाइम मेकर्स ने थोड़ा बढ़ा दिया है। फिल्म में और भी कई सीन्स जोड़े गए हैं, जो दर्शकों को पसंद आएंगे।

सलमान खान की 'टाइगर 3' मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी है। फिल्म में भाईजान के अपोजिट पहली बार विलेन के रोल में इमरान हाशमी नजर आएंगे। इस फिल्म में कटरीना कैफ और सलमान खान की शानदार केमिस्ट्री एक बार फिर नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में शाहरुख खान का भी धांसू कैमियो है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article