Elvish Yadav Questioned By Noida Police: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते सप्ताह ही एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम वेनम केस में सामने ाया था, जिसमें उनपर गैर-कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप लगा था। साथ ही एल्विश यादव पर सांप के जहर की सप्लाई का भी आरोप था। वहीं बीती रात इस सिलसिले में एल्विश यादव से पूछताछ भी की गई।
एल्विश यादव (Elvish Yadav) आधीरात को नोएडा सेक्टर 20 थाने में पेश हुए थे, जहां डीसीपी और एसीपी जैसे अधिकारियों ने उनसे करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव से पुलिस ने करीब 3 घंटे तक पूछताछ की, जिसमें उनसे 50 सवाल पूछे गए। पुलिस ने एल्विश यादव से जांच के दौरान मिले ऑडियो और वीडियो को लेकर भी सवाल किये। हालांकि एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
एल्विश यादव (Elvish Yadav) के सिलसिले में नोएडा डीसीपी हरीश चंदर ने मीडिया से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा, "यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस' विजेता एल्विश यादव सांप के जहर से जुड़े मामले में देर रात नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए थे। पुलिस ने उन्हें इस बारे में दोबारा बुलाया है।" मामले को लेकर पुलिस काफी सतर्क नजर आ रही है। वह एल्विश यादव और अन्य पांच आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ कर सकती है।
एल्विश यादव ने दी थी मेनका गांधी को धमकी
बता दें कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने वेनम केस के सिलसिले में मेनका गांधी को मानहानि केस की धमकी दी थी। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा था कि मैं इतनी आसानी से किसी को नहीं छोड़ता हूं।
