बॉलीवुड

Housefull 5: इस दिन से कॉमेडी फ्रेंचाइजी की शूटिंग शुरू करेंगे Akshay Kumar, जानिए तारीख

Akshay Kumar's Housefull 5: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) के बैनर तले बनने जा रही 'हाउसफुल 5' के लिए हाथ मिलाया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार अगले साल इस महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

Image

Akshay Kumar

Akshay Kumar's Housefull 5: साल 2010 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने कॉमिक फिल्म 'हाउसफुल' के लिए हाथ मिलाया था। अब यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी कॉमिक फ्रेंचाइजी बन गई है। बीते कुछ महीनों पहले अक्षय कुमार 'हाउसफुल' के पांचवें पार्ट की बड़ी घोषणा की थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। हालांकि अब 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) को शुरू करने की डेट सामने आ गई है। इस फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की तैयारियां अब मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार स्टारर की शूटिंग किस दिन से शुरू होगी।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला जनवरी 2024 से 'हाउसफुल 5' को फ्लोर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म की शूटिंग 15 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेश में भी शूट किया जाएगा। 'हाउसफुल 5' का बजट 350 करोड़ रुपये बताया गया है। फैन्स भी कॉमेडी फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट के लिए बेताब हैं।

बता दें निर्माता अभी 'हाउसफुल 5' की स्टारकास्ट को पूरा करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की वापसी हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास 'हाउसफुल 5' के बाद कई प्रोजेक्ट झोली में हैं। अभिनेता के पास मुदस्सर अजीज की 'खेल खेल में' हैं। हाल ही में उन्होंने रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article