Ajay Devgn's Look From Singham Again: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की शूटिंग में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी ने कुछ पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का धांसू लुक साझा किया है। फिलहाल रोहित शेट्टी कश्मीर में अपने शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा शेयर की गई फोटो में अजय देवगन को पुलिस की वर्दी पहने हुए देखा जा सकता है और सेना के टैंकों और राइफलों वाले कमांडो से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन की इस फोटो ने फैन्स के उत्साह को बढ़ा दिया है।
कश्मीर के पहाड़ों की वादियों में फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग जारी है। फोटो में अजय देवगन पुलिस ऑफिसर की वर्दी पहने हुए और आंखों पर काला चश्मा लगाए दिखाई दे रहे हैं। फोटो साझा करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन दिया. 'एसएसपी बाजीराव सिंघम स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ। जम्मू और कश्मीर पुलिस...जल्द ही आ रही है सिंघम अगेन!' फोटो देख फैन्स भी अजय देवगन के लुक बेस्ट बताया है।
हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से एक शूटिंग सेट से एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्हें जैकी श्रॉफ के साथ हाथापाई करते हुए देखा गया था। बता दें अजय देवगन के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अपने किरदारों को दोहराते नजर आएंगे। वहीं दूसरी फिल्म में अर्जुन कपूर को विलेन का मिला है।
