Singham Again: कदम पीछे नहीं हटाएंगे अजय देवगन, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से होगी तगड़ी भिड़ंत

Singham Again Clash With Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की रिलीज को मेकर्स नहीं टालेंगे। 'सिंघम अगेन' की कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' से टक्कर होगी।

Singham Again Clash With Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की रिलीज डेट को लेकर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन ने रोहित शेट्टी को कॉल कर रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि वो फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दें। यही नहीं कुछ खबरें ऐसी भी हैं कि रोहित शेट्टी ने फिल्म के निर्माताओं के साथ 'सिंघम अगेन' की रिलीज को 2 हफ्ते आगे बढ़ाने की भी मीटिंग की है। अब 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट को लेकर ताजा अपडेट यह है कि मेकर्स अपनी बातों पर अटल हैं। उनका फिल्म को आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।

Bhool Bhulaiyaa 3 to Clash With Singham Again

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बताया कि 'सिंघम अगेन' की रिलीज को आगे शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने पर अभी तक मेकर्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी नहीं की है। इस फिल्म की कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) के साथ दिवाली के दिन टक्कर होनी तय है।

End of Feed