Ajay Devgan talk about Arjun Kapoor: अजय देवगन( Ajay Devgan) इन दिनों सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की ये फिल्म फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही है, पुलिस अफसर के किरदार में अजय देवगन का दमदार किरदार लोगों का दिल जीत रहा है। हाल ही में बातचीत के दौरान अजय ने बताया कि कैसे सिंघम सीरीज ने लोगों के बीच पुलिस अफसर की भूमिका को बदला है। उन्होंने अपनी फिल्म गंगाजल और सिंघम को पुलिस ऑफिसर की इमेज सुधारने का श्रेय दिया है।
रोहित शेट्टी( Rohit Shetty) द्वारा निर्देशित अजय देवगन की सिंघम अगेन( Ajay Devgan) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। इसकी सफलता पर बात करते हुए, देवगन ने बताया कि सिंघम और गंगाजल कुछ ऐसी पहली फिल्में थीं, जिनमें पुलिस अधिकारियों को सकारात्मक रूप में पेश किया गया था। उन्होंने दर्शकों से मिल रहे फ़ेवर पर आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि बाजीराव सिंघम के रूप में उनकी भूमिका ने कानून प्रवर्तन की एक आदर्श छवि को उजागर करने में मदद की है, जिससे फिल्मों में पुलिस को अधिकारी को सम्मानजनक तरीके से दिखाने करने का चलन शुरू हुआ है। अजय ने कहा, मैं दर्शकों का इतना प्यार देने के लिए आभारी हूं। लंबे समय से, फिल्मों में पुलिस को हमेशा नकारात्मक रूप में दिखाया जाता रहा था। सिंघम और गंगाजल पहली फिल्मों में से एक थी, जिसने दिखाया कि एक आदर्श पुलिस अधिकारी कैसा होना चाहिए। उसके बाद, पुलिस के बारे में सकारात्मक फ़िल्में बनाने का चलन शुरू हो गया।
सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) के काम को लेकर बात करते हुए अजय ने कहा कि आखिरकार अर्जुन कपूर को अपनी मेहनत का फल मिल गया। हम सभी बहुत खुश हैं, पहले लोग उसे बहुत कुछ उल्टा सीधा बोल रहे थे लेकिन अब अपने काम से उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया है। सिंघम अगेन उसके लिए लकी साबित हुई है।
