AP Dhillon के कनाडा वाला घर पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

AP Dhillon House Firing: सितंबर महीने में सिंगर एप्पी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस हमले में किसी को कुछ नहीं हुआ था। कनाडा पुलिस ने हमले की जांच कर रही है। इस हमले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और दूसरा आरोपी फरार है।

AP Dhillon House Firing: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के कनाडा वाले घर के बाहर सितंबर के महीने में फायरिंग हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि पकड़ा गया आरोपी की पहना अबजीत किंगरा के रूप में हुई है जो कनाडा के मैनिटोबा प्रांत के विनिपेग शहर में रहता है। अबजीत पर लापरवाही से गोली चलाने के साथ -साथ कोलवुड में दो गाड़ियों को आग लगाने की कोशिश करने का भी आरोप है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये भी पढ़ें- Baby John Teaser: Varun Dhawan की फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में एक्टर को देख जमकर बजी सीटियां

ap dhillion

AP Dhillion (credit Pic: Instagram)

पुलिस ने दूसरे आरोपी के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी कर दिया है जिसकी पहचान विक्रम शर्मा के नाम से हुई है। 23 वर्षीय आरोपी कनाडा से भागकर भारत आ गया है। पहले वो विनिपेग शहर में ही रहता था। पुलिस के पास शर्मा की कोई फोटो नहीं है। लेकिन कुछ डिटेल्स की मदद से उसकी पहचान का खुलासा हो जाएगा।

End of Feed