बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय के बर्थडे पर Abhishek Bachchan का पुराना जन्मदिन विश वाला पोस्ट देखकर भड़के फैंस, कहा-'सारी अफवाहें सही हैं क्या...'

Aishwarya Rai Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रही है। वही अभी तक बच्चन परिवार का एक भी शख्स ऐश्वर्या राय को जन्मदिन पर बधाई नहीं दिया है जो इस समय चर्चा का विषय बन गया है। इसी बीच लोग अभिषेक बच्चन के पुराना जन्मदिन वाले पोस्ट में लोग कमेंट कर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं लोग क्या बोल रहे हैं।

Image

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रही है। बता दें आज एक्ट्रेस 51 साल की हो गई हैं। आज एक्ट्रस को सभी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं वही अभी तक बच्चन परिवार का एक भी शख्स ऐश्वर्या राय को जन्मदिन पर बधाई नहीं दिया है जो इस समय चर्चा का विषय बन गया है और फैंस जिस कारण अभिषेक बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन सुर्खियों का विषय है। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ रिपोर्ट ने दावा किया था कि एक्टर अपनी को-स्टार को डेट कर रहे थे, जिस कारण इस रिश्त में दरार आ गई है। इसी बीच लोग अभिषेक बच्चन के पुराना जन्मदिन वाले पोस्ट में कमेंट कर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं लोग क्या बोल रहे हैं।

बॉलीवुड के स्टार कपल के तलाक की अफवाहों काफी ज्यादा तेज है। ऐसा में अभिषेक बच्चन का ऐश्वर्या राय बच्चन को विश ना करना और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। इसी मौके पर जूनियर बच्चन की ऐश को दी गई पुरानी बर्थडे विश वायरल हो रही है। अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके 50वें जन्मदिन पर जन्मदिन की बधाई दी थी। अभिषेक ने अपनी पत्नी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी के साथ 'हैप्पी बर्थडे' लिखा था। अब उस पोस्ट पर फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-आज कुछ पोस्ट नहीं किया। सारी अफवाहें सही हैं क्या? दूसरे ने लिखा-आज का पोस्ट डाले कृपया अभिषेक जी। तीसरे ने लिखा- आज कुछ पोस्ट क्यों नहीं भेजा है? आज भी जश्न मनाओ ना।

अंबानी के बेटे की शादी से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहें तेज हो गई है। बता दें पार्टी में भी ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी के साथ नजर आईं थी। वही पूरा बच्चन परिवार एक साथ पार्टी में आते हुए दिखा था। बच्चन परिवार के फैमली फोटो में भी एक्ट्रेस शामिल नहीं हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article