बॉलीवुड

Baby John Teaser: Varun Dhawan की फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में एक्टर को देख जमकर बजी सीटियां

Baby John Teaser: वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक्शन अवतार फिल्म बेबी जॉन के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को एटली ने प्रोड्यूस किया है। पहली बार वरुण धुआंधार एक्शन करते हुए नजर आए। मेकर्स ने फिल्म का टीजर सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। ये फिल्म इस साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image

Baby John teaser (credit pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा हर जोनर की फिल्म में दर्शकों को एंटरटेन किया। एक्टर अब एक्शन अवतार में नजर आएंगे। एक्टर बेबी जॉन (Baby John) में एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म का टेस्टर कट थिएटर्स में रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर 4 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर लीक कर दिया है। ये भी पढ़ें- दिवाली पार्टी में Palak Tiwari नहीं इस हसीना के साथ स्पॉट हुए Ibrahim Ali Khan, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- जोड़ी अच्छी है

बेबी जॉन के ट्रेलर की शुरुआत 2 मिनट के क्लिप के साथ होती है जिसमें छोटी बच्ची बताती हैं कि चीटियों का झुंड कैसे हाथी को नीचे ला सकता है। इसके बाद वरुण बेबी जॉन के अवतार में नजर आते हैं। टीजर में एक्टर धमाकेदार पुलिस वाले, एक्शन हीरो, कुक और एक बेटी के पिता की भूमिका में नजर आते हैं। हाई ओक्टेन एक्शन फिल्म में एक्टर धुआंधार एक्शन करते नजर आए। ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

बेबी जॉन का टीजर हुआ सोशल मीडिया पर लीक

बेबी जॉन में वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। बेबी जॉन तमिल फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। थेरी में विजय थालापति और सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पहली बार वरुण स्क्रीन पर बेटी के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। कुछ महीनों पहले एक्टर असल जीवन में बेटी के पिता बने हैं। वरुण और नताशा इस साल जून में बेटी के माता-पिता बने हैं। एक्टर हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में पहुंचे थे। एक्टर ने शो में बताया कि उनकी बेटी का नाम लारा धवन है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article