बॉलीवुड

Hrithik Roshan से मिला जादू, फरीदाबाद से 22 दिनों में साइकिल से मुंबई पहुंचा फैन, वीडियो हुआ वायरल

फैन अपने पसंदीदा एक्टर्स से मिलने के लिए हर हद पार कर देते हैं। ऋतिक रोशन के जबरा फैन ने कुछ ऐसा ही किया। वो पिछले 4 दिनों से एक्टर के घर के बाहर उनसे मिलने का इंतजार कर रहा था। उस फैन ने बताया कि वो ऋतिक से मिलने के लिए फरीदाबाद से साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचे हैं। ऋतिक का उनके फैन संग वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Hrithik Roshan With Fan (credit Pic: instagram)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने सबसे बड़े फैन से मुलाकात की जो पिछले 4 दिन से उनसे मिलने के लिए घर के बाहर इंतजार कर रहा था। एक्टर ने अपने फैन से मुलाकात की। इतना ही नहीं उनके साथ फोटो भी कल्कि करवाई और गिफ्ट भी दिए। एक्टर का फैन संग वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स फैन के जज्बें की तारीफ कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- दिवाली पार्टी में Palak Tiwari नहीं इस हसीना के साथ स्पॉट हुए Ibrahim Ali Khan, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- जोड़ी अच्छी है

एक्टर का फैन उनसे मिलने फरीदाबाद से मुंबई पहुंचा था। फैन ने कोई मिल गया के जादू का लुक रीक्रिएट किया था। एक्टर की ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक संग कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में शख्स ने बताया कि उन्होंने फरीदाबाद से मुंबई 14000 किमी की दूरी साइकिल से तय की।

ऋतिक ने की अपने जबरा फैन से मुलाकात

मुंबई पहुंचने में उन्हें 22 दिन लग गए। वह पिछले 4 दिनों तक एक्टर के घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे और उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला। एक्टर जब अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ कहीं जा रहे थे तब उन्होंने फैन से मुलाकात की। ये सब देखकर एक्टर की गर्लफ्रेंड सबा हैरान रह गई। इस वीडियो को शेयर करते हुए शख्स ने कैप्शन लिखा, जादू मिला अपने ऋतिक रोशन से।

इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मेहनत रंग लाई। दूसरे यूजर ने लिखा, वाह मेरे भाई का सपना पूरा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा, जादू ने अपना जादू चला दिया। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों वॉर 2 की शूटिंग में बिजी है। एक्टर के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article