Sikandar: सलमान खान स्टारर के टीजर का इंतजार हुआ खत्म, आज इतने बजे मेकर्स करेंगे रिलीज

Salman Khan's Sikandar Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन थ्रिलर 'सिकंदर' (Sikandar) का इंतजार कर रहे फैन्स को निर्माताओं ने बड़ा सरप्राइज दिया है। 27 फरवरी के दिन मेकर्स एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म'सिकंदर' का टीजर जारी करने जा रहे हैं।

Salman Khan's Sikandar Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर 'सिकंदर' (Sikandar) को बड़े परदे पर देखने के लिए दुनिया बेताब है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिकंदर' को लेकर एक बड़ी जानकारी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। फैन्स के लगातार बढ़ते उत्साह को देखने के बाद अब निर्माता 27 फरवरी के दिन सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' का टीजर जारी करने जा रहे हैं। आइए जानें 'सिकंदर' का टीजर कितने बजे रिलीज किया जाएगा।

Salman Khan's Sikandar Teaser

27 फरवरी को रिलीज होगा 'सिकंदर' का टीजर

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया है कि इंतजार खत्म होने वाला है। 'सिकंदर' की झलक पाने के लिए शाम 3.33 मिनट का रिमाइंडर सेट कर ले। सिकदर के टीजर को लोड किया जा रहा है। इस जानकारी ने फैन्स को भी बड़ा सरप्राइज दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत दिन हो गए हैं और फाइनली आज सिकंदर का टीजर आने वाला है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अब सिकंदर का रूल होगा।'

सलमान खान की 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। निर्माताओं ने फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को कास्ट किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शर्मन जोशी सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान स्टारर की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म ईद के मौके पर दस्तक देने वाली है।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed