Sikandar Teaser Review: सलमान खान का स्वैग तो है लेकिन कहानी कहां है?

Sikandar Teaser Review: अभिनेता सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर दर्शकों के सामने है, जिसमें वो एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान एक के बाद एख जबरदस्त डायलॉग बोल रहे हैं और फैंस का दिल जीत रहे हैं। हालांकि सिकंदर का टीजर देखकर फैंस मेकर्स से सवाल पूछ रहे हैं कि टीजर में भाईजान के स्वैग के साथ-साथ थोड़ी कहानी भी होती तो अच्छा होता...

Sikandar Teaser Review: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर सिकंदर (Sikandar) का इंतजार किसे नहीं है? जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है दर्शक सिकंदर के रिलीज होने की घड़ियां गिन रहे हैं। सलमान खान और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर सिकंदर इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिस कारण मेकर्स ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। कुछ देर पहले ही सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिकंदर (Sikandar Teaser) का टीजर शेयर किया है, जिसमें वो फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक गुंडों की हड्डियां तोड़ते सलमान खान को देख फैंस उत्साहित हैं लेकिन उनके मन में एक बड़ा सवाल रह गया है। आइए आपको बताते हैं फिल्म सिकंदर के टीजर में क्या कमी है...?

Sikandar Teaser OUT

Sikandar Teaser OUT

डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस (A.R. Murugadoss) को पता है कि सलमान खान की ईद रिलीज से दर्शकों को क्या उम्मीदें रहती हैं, जिस कारण उन्होंने सिकंदर टीजर में वो सभी मसाले डाले हैं, जो फैंस को उत्साहित कर दें। दमदार डायलॉग्स, बड़े-बड़े एक्शन सीन्स, हाई प्रोडक्शन वैल्यू और भाईजान के स्वैग से भरा सिकंदर का टीजर दिल धड़काने के लिए काफी है लेकिन सिकंदर के टीजर में कहानी दिखाई नहीं दे रही है। टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने इसे बनाते समय एक्शन और डायलॉग पर ज्यादा फोकस रखा है, जिस कारण कहानी को क्लियरली बताने में वो नाकामयाब रहे हैं। सिकंदर ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें भाईजान एक ऐसे रॉबिनहुड का किरदार प्ले करेंगे, जो इंसान दिलाने के लिए सत्ता में बैठे भ्रष्टाचारियों से भिड़ेगा। साउथ में इस तरह की कई फिल्में बन चुकी हैं, जिस कारण सिकंदर में कोई नई कहानी नजर नहीं आ रही है।

End of Feed