Sikandar की रिलीज से पहले ही मालामाल हो गए सलमान खान, इतने करोड़ में बिके नॉन-थिएट्रिकल राइट्स

Sikandar Non-theatrical deal: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म सिकंदर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सलमान की मूवी के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की डील फाइनल हो गई है।

Sikandar Non-theatrical deal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं। हालांकि अब बहुत जल्द फैंस को उनकी धांसू एक्टिंग देखने का मौका मिलने वाला है। दरअसल, उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर 28 मार्च को रिलीज होने वाली है। हाल ही में सलमान की मूवी का टीजर सामने आया था, जिसे देख लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए थे। इस टीजर को देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस बीच सिकंदर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स मालामाल हो गए हैं।

salman khan sikandar

इतने करोड़ में बिके सिकंदर के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स

पिंकविला की इस रिपोर्ट के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला को फिल्म सिकंदर के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के लिए काफी अच्छी डील मिल गई है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो सिकंदर को इसके डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के लिए लगभग 165 करोड़ रुपये मिले है। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है तो ये आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है। जानकारी के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स के साथ एक बड़ा पोस्ट-थियेट्रिकल समझौता किया है। नेटफ्लिक्स ने सिकंदर के राइट्स 85 करोड़ के बेस प्राइस पर हासिल कर लिए है, जो कि आगे 100 करोड़ तक बढ़ सकता है। जहां एक तरफ मेकर्स ने सिकंदर के सैटेलाइट राइट्स जी को 50 करोड़ में बेच दिए हैं। वहीं जी म्यूजिक कंपनी को 30 करोड़ रुपये में सलमान खान की मूवी के म्यूजिक राइट्स मिल गए हैं।

End of Feed