'सिकंदर' फ्लॉप होने के बाद चिंता में डूबे सलमान खान के फैंस, मुलाकात कर की ये मांग

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 7, 2025, 09:36 AM IST

Fans Meets Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर के बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो जाने के बाद भाईजान के फैंस ने उनसे मुलाकात की। फिल्म फ्लॉप हो जाने पर चिंता जाहिर करते हुए फैंस सलमान खान को इन फिल्म डायरेक्टर्स से साथ काम करने की सलाह दी।

Fans Meets Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की नाकामी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंता में हैं। इसको लेकर सलमान खान के फैंस ने उनसे मुलाकात की और कुछ खास सलाह दी। यह मुलाकात 6 अप्रैल 2025 को हुई, जिसमें सलमान खान के साथ उनके मैनेजर जॉर्डी पटेल (Jordy Patel) और बिजनेस हेड विक्रम तंवर (Vikram Tanwar) भी मौजूद थे। तो चलिए जानते हैं कि सलमान खान के फैंस ने उन्हें क्या सलाह दी।

Fans Meet Salman Khan

फैंस ने सलमान खान से की ये मांग

सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई, जिसके बाद से उनके फैंस को भाईजान के करियर को लेकर चिंता होने लगी है। इसी को लेकर सलमान खान के फैंस ने उनसे मुलाकात की। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फैंस ने सलमान से अनुरोध किया कि वे अपनी पुरानी हिट फिल्मों के डायरेक्टर्स कबीर खान (Kabir Khan) और अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) के साथ फिर से काम करें। फैंस का मानना है कि सलमान खान ने कबीर खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, वहीं अली अब्बास जफर के साथ की गई 'सुल्तान' (Sultan) जैसी फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता था।

End of Feed