सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर पटरी पर लाएंगे राज शांडिल्य, सितम्बर 2025 से शुरू होगी शूटिंग

Sidharth signs Raj's comedy movie: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने एक विलेन के बाद कई सारी एक्शन फिल्में की थीं, लेकिन उनमें से कोई भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पायी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अब अपनी स्ट्रैटजी बदलने का फैसला लिया है और डायरेक्टर राज शांडिल्य की बिग बजट कॉमेडी मूवी शुरू करने का फैसला लिया है।

Sidharth signs Raj's comedy movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा एक वक्त करियर में सिर्फ एक्शन फिल्में कर रहे थे क्योंकि एक विलेन में दर्शकों ने उनके रफ एंड टफ अवतार को काफी पसंद किया था। सिद्धार्थ को लगा था कि वो एक्शन फिल्में ही करेंगे तो दर्शक उन्हें ज्यादा प्यार देंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उनकी सभी एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दीं। दर्शकों के व्यवहार को देखने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कॉमेडी फिल्मों में हाथ आजमाने का फैसला लिया है। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डायरेक्टर राज शांडिल्य की अपकमिंग कॉमेडी मूवी साइन की है, जिसकी शूटिंग सितम्बर 2025 से शुरू होगी।

Sidharth Malhotra Raj Shandilya

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'राज शांडिल्य और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि इतना तय है कि इसकी शूटिंग सितम्बर 2025 से शुरू हो जाएगी और इसे महावीर जैन प्रोड्यूस करेंगे। राज शांडिल्य ने अपनी नई फिल्म के किरदारों को लिखने में काफी मेहनत की है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। फिल्म को संजीव ने लिखा है।'

End of Feed