Sidtharth Malhotra and Kiara Advani Wedding Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी का वीडियो अब सामने आ गया है। सिद्धार्थ-कियारा के इस वीडियो को देख फैंस की आखों में खुशी के आंसू आ गए हैं। दोनों का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ और कियारा के इस वेडिंग वीडियो (
सिद्धार्थ और कियारा ने किया किस
वीडियो की शुरुआत में कियारा का एंट्री सीन नजर आ रहा है। पिंक कलर के लहंगे में चलती हुई कियारा काफी खूबसूरत लग रही हैं। कियारा की एंट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। वह सिद्धार्थ को देखकर डांस करने लगती है। दोनों की वरमाला तो और भी ज्यादा क्यूट है। कियारा जब सिद्धार्थ को वरमाला डालने की कोशिश करती हैं तो सिद्धार्थ मजाकिया अंदाज में मना कर देते हैं, हालांकि चंद सैकेंड बाद दोनों एक दूसरे को माला पहनाते हैं। जयमाला के ठीक बाद दोनों एक दूसरे को किस करते देखे जा सकते हैं।
इस दौरान दोनों ही कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं। वरमाला के बाद सिद्धार्थ और कियारा का इस तरह एक- दूसरे को किस करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सिड-कियारा की आखों में दिखा प्यार
सिद्धार्थ और कियारा की आखों में दोनों के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है। कियारा की एंट्री के साथ ही सिद्धार्थ की आखों में थोड़ी नमी भी नजर आती हैं। वीडियो में कियारा नाचते हुए जयमाला के स्टेज तक जा रही है। वहीं इस बीच वह सिद्धार्थ को कॉम्पीमेंट भी देती हैं।
