बॉलीवुड

Sidharth Malhotra- kiara Jaymala Video: दुल्हन के जोड़े में कियारा को निहारते देख सिद्धार्थ, कपल ने एक- दूसरे को किस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 10, 2023, 01:25 PM IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के सात फेरे लिए। कपल की शादी की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कपल ने अपनी जयमाला का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Sidharth Malhotra- kiara Jaymala Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के जयमाला का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में कियारा पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, गोल्डन शेरवानी में सिद्धार्थ हैंडसम लग रहे हैं। जयमाला के दौरान कियारा डांस करते हुए नजर आ रही हैं। कियारा और सिद्धार्थ का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस कपल के वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल के जयमाला वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

वीडियो में कियारा पिंक कलर के लहंगे में चलती हुई नजर आ रही है। कियारा सिद्धार्थ को देखकर डांस करने लगती है। दोनों एक - दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आते हैं। वरमाला के दौरान गुलाब के फूलों की बरसात होती है। वरमाला के बाद सिद्धार्थ और कियारा एक- दूसरे को किस किया। वीडियो में कपल की शादी की कुछ तस्वीरें भी नजर आ रही हैं।

सिद्धार्थ- कियारा ने शेयर किया जयमाला का वीडियो

सिद्धार्थ और कियारा ने दिल्ली में शानदार रिस्पेशन किया था। रिस्पेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। सिद्धार्थ और कियारा मुंबई में 12 फरवरी को अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिस्पेशन रखेंगे। सिड- कियारा की रॉयल वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल की शादी में शाहिद कपूर, करण जौहर, मीरा राजपूत, जूही चावला से लेकर कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुई थी।

बॉलीवुड के लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों पिछले 3 साल से एक- दूसर को डेट कर रहे थे। फैंस इस रॉयल वेडिंग को लेकर काफी एक्साइटेड थे। सिद्धार्थ और कियारा ने साथ में शेरशाह फिल्म में काम किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article