बॉलीवुड

Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

Sidharth Malhotra changed his Insta profile pic: बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने शादी के बाद अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक बदल ली है। अब उनकी प्रोफाइल पिक में पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी नजर आ रही हैं। बीती 7 फरवरी को कियारा आडवाणी ने 7 फेरे लिए थे, जिसके बाद से ही इनके फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे।

Image

Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

KEY HIGHLIGHTS
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी के दिन की कियारा आडवाणी संग शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बदली अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक
कियारा आडवाणी ने अभी तक अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक नहीं बदली है

Sidharth Malhotra changed his Insta profile pic: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को 3 दिन पूरे होने के आए हैं। पिछले 3 दिनों से इंटरनेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर ही बातें हो रही हैं। इनकी शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और हर कोई इन पर जमकर प्यार बरसा रहा है। कियारा-सिड की जिंदगी से सामने आए लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो बॉलीवुड के हैंडसम हंक ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक बदल डाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल चेंज की है, जिसमें कियारा आडवाणी उनके साथ दिखाई दे रही हैं।

Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

फैंस पूछ रहे हैं कियारा आडवाणी से सवाल

जब से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी प्रोफाइल पिक चेंज की है, तब से ही लोग कियारा आडवाणी से सवाल कर रहे हैं। कियारा आडवाणी की प्रोफाइल पिक अभी तक वही है, जिस कारण उनके फैंस गुहार लगा रहे हैं कि वो भी अपनी प्रोफाइल पिक बदलें। कियारा और सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिस कारण लोग इनके हर एक कदम पर नजर रख रहे हैं। फैंस कियारा और सिड की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं, जिस कारण वो चाहते हैं कि ये कपल सबकुछ एक साथ ही करे।

Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

Sidharth Malhotra ने शादी के तीसरे दिन बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक तो लोगों ने कियारा को दिए ताने

जल्द मुंबई में रिसेप्शन रखेंगे सिद्धार्थ कियारा

अदाकारा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बीते दिन दिल्ली के दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन दिया था। दिल्ली में दावत खिलाने के बाद ये कपल जल्द ही मुंबई की ओर निकलेगा, जहां 12 तारीख को पार्टी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिड-कियारा 12 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड सेलीब्रेशन करेंगे, जिसमें इनके करीबी लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी पहुंचेंगे। सुनने में आ रहा है कि सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार समेत सभी बड़े सितारे इस कपल को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article