Sid Kiara: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक- दूसर पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। सिद्धार्थ को हाल ही में बॉलीवुड हंगामा स्टाइल ऑइकन अवॉर्ड मिला। एक्टर ने अपनी पत्नी कियारा को ये अवॉर्ड डेडिकेट किया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी कियारा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस वायरल वीडियो पर कियारा ने रिएक्ट किया है। वीडियो में सिद्धार्थ ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने ब्लैक ब्लेजर को प्रिंटेड ग्रे शर्ट के साथ पेयरअप किया है। एक्टर का वीडियो उनके ट्विटर फैन पेज पर शेयर किया गया है।
Sidharth and kiara advani (credit pic: instagram)
वीडियो में सिद्धार्थ कहते हैं, थैंक्यू बॉलीवुड हंगामा। शादी के बाद ये मेरा दूसरा अवॉर्ड है। पहला अवॉर्ड मुझे एक्टिंग के लिए मिला था और दूसरा वाला स्टाइल के लिए है। मुझे लगता है मेरी पत्नी बहुत खुश होगी। वो बेहतरीन एक्ट्रेस है और काफी स्टाइलिश भी हैं। ये अवॉर्ड में उसे डेडिकेट करना चाहता हूं। इसी के साथ अपने सभी स्टाइलिस्ट्स को जो मुझे कूल दिखाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं। सिद्धार्थ के वीडियो पर कियारा ने रिएक्टर करते हुए लिखा, इस आदमी के पास मेरा दिल है।
सिद्धार्थ ने कियारा को डेडिकेट किया अवॉर्ड
EXCLUSIVE Video: @SidMalhotra won the 'Most Stylish Actor' (Male) & dedicated the award to his wife Kiara Advani an… t.co/sGkkewKM9A
— ANI (@ANI) Mar 24, 2023
सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल 7 फरवरी को शादी की थी। कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। कियारा और सिद्धार्थ ने एक- दूसरे को शेरशाह की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू किया था। शादी से पहले सिद्धार्थ और कियारा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में कभी एक्सेप्ट नहीं किया।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ जल्द ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर योद्धा में राशि खन्ना और दिशा पाटनी के साथ दिखाई देंगे।
