बॉलीवुड

Sidharth Malhotra-Kiara Advani ने चोरी किया विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वेडिंग लुक, फैंस ने कही ये बात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 8, 2023, 08:05 AM IST

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding photo: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अब शादी रचा ली है। दोनों का वेडिंग लुक अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सिड-किया के वेडिंग आउटफिट को विराट और अनुष्का के वेडिंग लुक की कॉपी बता रहे हैं।

Image

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding photo

KEY HIGHLIGHTS
  • सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर की शादी की फोटोज।
  • विराट-अनुष्का का वेडिंग आउटफिट चोरी करने का लगा आरोप।
  • फैंस सिड और कियारा के वेडिंग लुक पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding photo: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अब शादी रचा ली है। दोनों की शादी पूरे हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हो गई है। सिड-कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दोनों की शादी की फर्स्ट फोटोज भी अब सामने आ गई हैं। शादी के आउटफिट में सिद्धार्थ और कियारा काफी सुंदर लग रहे हैं। कियारा ने पेस्टल पिंक कलर का शादी का जोड़ा पहना। जबकि सिद्धार्थ ने भी हल्के रंग की ही शेरवानी पहनी है। हालांकि अब सिद्धार्थ और कियारा पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वेडिंग आउटफिट कॉपी करने का आरोप लगाया जा रहा है। फैंस का मानना है कि मनीष मल्होत्रा ने सैकड़ों आउटफिट बदलने के बाद बिल्कुल विराट-अनुष्का की शादी वाला लहंगा ही बना दिया है।

सिड-कियारा ने कॉपी किया विरुष्का का वेडिंग लुक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बीते दिन 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचा ली है। जिसके बाद बीती रात दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की फोटोज भी शेयर कर दी हैं। शादी की इस फोटोज में दोनों का वेडिंग लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। हालांकि सिड-कियारा के वेडिंग लुक को विरुष्का के वेडिंग आउटफिट की कॉपी भी बताया जा रहा है। इस पर सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है, एक यूजर ने लिखा, ‘दोनों की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने 100 से ज्यादा वेडिंग आउटफिट तो देखे ही होंगे और आखिर में विराट-अनुष्का जैसा वेडिंग लुक तैयार किया है।

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का शर्मा ने यह पेस्टल रंग वाले लंहगे का ट्रेंड शुरू किया था, मुझे नहीं लगता ये कॉपी किया है। बल्कि कियारा तो शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

चेहरे पर दिखा शादी का नूर

सिद्धार्थ-कियारा के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। सिद्धार्थ और कियारा पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। सिद्धार्थ-कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है। यहां तक कि उन्होंने शादी की तैयारियों में लगे स्टाफ के लिए भी नो फोन पॉलिसी लागू की है। अब सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाकी फंक्शन के भी फोटोज भी जल्द ही सामने आ सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article