Sidharth- Kiara Wedding: कियारा के पापा ने शादी पर लगाई मुहर, होने वाली दुल्हन के चेहरे पर दिखा ग्लो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 4, 2023, 04:23 PM IST

Sidharth- Kiara Wedding: सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कियारा अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस के पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sidharth and kiara Wedding: सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कियारा आडवाणी अपने पिता के साथ जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। हालांकि सिद्धार्थ अभी तक नहीं पहुंचे हैं। वो दिल्ली में अपने परिवार के साथ है। कपल 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाला है। कियारा के एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कियारा अपने परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। कियारा के पिता ने शादी पर बयान देते हुए कपल को ऑल दे बेस्ट कहा। एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो साफ दिखाई दे रहे हैं। कियारा अपने दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट हुईं।

कपल की शादी में करीब 100 मेहमान शामिल होने वाले हैं। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। 5 फरवरी को कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हैं। कियारा और सिद्धार्थ शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे। कपल की शादी में रामचरण से लेकर सलमान खान तक शामिल होंगे। वेडिंग वेन्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कियारा और सिद्धार्थ पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

End of Feed