Do Deewane Sehar Mein: फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) के बैनर तले बन रही रोमांटिक मूवी 'दो दीवाने सहर में' ( Do Deewane Sehar Mein) की घोषणा हो गई है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी( Sidhanth Chaturvedi) और मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) लीड रोल में हैं। फिल्म का बेहद रोमांटिक अंदाज में टीजर रिलीज किया गया। जिसमें एक सोलफूल म्यूजिक के साथ कहानी को सुनाया गया। इस फिल्म की कहानी दो दीवानों की है जो एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी तय कर दी है। फिल्म अगले साल एकदम खास मौके पर रिलीज हो रही है। जिसका फायदा मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी मिलने वाला है। आइए आपको बताते हैं फिल्म में बारे में सभी जानकारी।
Image Source: x
कब रिलीज हो रही है फिल्म
फिल्म रिलीज के लिए निर्माताओं ने एकदम सही तारीख चुनी है। ये रोमांटिक मूवी, वेलेंटाइन डे के आस-पास रिलीज हो रही है। 20 फरवरी 2026 इसकी रिलीज डेट रखी है। मेकर्स को पूरा भरोसा है कि इस रोमांटिक मूवी को देखने के लिए दर्शक जरूर आएंगे। फिल्म की कहानी सॉफ्ट रोमांटिक ओल्ड स्कूल टाइप बताई जा रही है। जिस तरह से इसके विजुअल टीजर में देखने को मिले। इससे पता चल रहा है कि मूवी में काफी अच्छे सीन्स और सॉन्ग्स देखने को मिलेंगे। सबसे खास बात यह है कि मूवी में बॉलीवुड की एकदम फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। मृणाल और सिद्धांत की ये जोड़ी पहली बार काम कर रही है। जिसे स्क्रीन पर देखना दिलचस्प होने वाला है।
दो दीवाने सहर में को रवि उदायकर ने डायरेक्ट किया है। इसे जी स्टूडियो और संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनाया जा रहा है। संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल, भरत सिंह रंगा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के नाम ने और इसकी स्टारकास्ट ने फैंस के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है।
