Siddharth-Neelam Wedding: गिले शिकवे भुलाकर प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी में पहुंची परिणीति चोपड़ा, देखें तस्वीरें

Parineeti Chopra in Siddharth-Neelam Wedding: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) जल्द ही 7 जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब तक सिद्धार्थ की शादी की रस्मों में शामिल नहीं हुई थी, जिस कारण लोग हैरान थे लेकिन शादी में शामिल होने के लिए परिणीति चोपड़ा पहुंच चुकी हैं।

Parineeti Chopra in Siddharth-Neelam Wedding: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में पिछले 2 दिनों से चल रही थीं लेकिन अब तक परिणीति चोपड़ा उनमें नजर नहीं आईं। लोग काफी हैरान थे और ऐसी खबरें बन रही थीं कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा में अनबन चल रही है, जिस कारण परिणीति शादी से नदारद हैं लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा वीडियो के अनुसार परिणीति चोपड़ा सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं।

Siddharth-Neelam Wedding Parineeti

सिद्धार्थ नीलम की शादी में शामिल होने पहुंची परिणीति चोपड़ा

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा वीडियो के अनुसार, परिणीति चोपड़ा भूरे रंग के लहंगे और लाल रंग की चोली में सिद्धार्थ की शादी में पहुंची हैं। परणीति चोपड़ा ने हाथ और गले में गोल्डन की ज्वैलरी पहनी हुई है। परिणीति चोपड़ा का लुक इंडो-वेस्टर्न है, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को परिणीति चोपड़ा का लुक काफी पसंद आ रहा है। आप परिणीति की तस्वीरें नीचे देख सकते हैं:

End of Feed