किंग डायरेक्ट नहीं करेंगे सुजॉय घोष? शाहरुख खान-सुहाना खान ने दिया 500 करोड़ी डायरेक्टर को मौका

अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ फिल्म किंग (King Movie) में दिखाई देंगे, जिसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) खलनायक की भूमिका निभाएंगे। फिल्म किंग को पहले डायरेक्टर सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) बनाने वाले थे, जिसे अब पठान का डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बनाएंगे। पठान के साथ शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है, जिस कारण उन्होंने सिद्धार्थ पर भरोसा जताया है।

अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के साथ फिल्म पठान (Pathaan) के लिए साल 2023 में हाथ मिलाया था और इतिहास रच दिया। फिल्म पठान ने केवल शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी कराई बल्कि 500 करोड़ का जबरदस्त कारोबार भी किया था। शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था, जिसके बाद से ही दर्शक इस जोड़ी को फिर से साथ में देखना चाहते हैं। अगर खबरों की मानें तो डायरेक्टर-एक्टर की ये जोड़ी एक बार फिर से साथ में तहलका मचाने के लिए तैयार है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जल्द ही बेटी सुहाना खान के साथ किंग नाम की मूवी में दिखाई देने वाले हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे।

Shah Rukh Khan Suhana Khan King

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद भारतीय सिनेमा के दो बड़े नाम हैं। ये दोनों जल्द ही किंग के लिए हाथ मिलाएंगे। सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म किंग पर काम करना शुरू कर दिया है और पिछले 6 महीनों से वो इसकी स्क्रिप्ट बना रहे हैं। किंग को दुनिया के अलग-अलग देशों में शूट किया जाएगा, जिसके लिए सिद्धार्थ रैकी कर रहे हैं। फिल्म किंग की कहानी साल 2025 में शुरू होगी, जिसमें गजब के एक्शन सीन्स होंगे। सिद्धार्थ आनंद इन दिनों इन्हीं एक्शन सीन्स को डिजाइन करने में और लोकेशन्स को फाइनल करने में लगे हुए हैं।'

End of Feed