अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda को डेट कर रहे हैं Siddhant Chaturvedi !! 'फोन भूत' एक्टर ने बताई सच्चाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 09:09 AM IST

Siddhant Chaturvedi on Dating Navya Naveli Nanda: बीते काफी दिनों से अफवाहें थीं कि सिद्धांत चतुर्वेदी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेता ने खुद नव्या को डेट करने की पूरी सच्चाई बताई है। इस रिपोर्ट में जानें अभिनेता ने क्या कहा है?

Siddhant Chaturvedi on Dating Navya Naveli Nanda: सिद्धांत चतुर्वेदी बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते सितारों में से एक हैं। अभिनेता अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ डेटिंग लाइफ को भी सुर्खियां में बने हुए हैं। बीते कई दिनों से आ रहीं रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अब 'गली बॉय' अभिनेता ने नव्या नवेली नंदा को डेट करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Navya and Siddhant

अपनी आने वाली फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन करते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद को सिंगल बताया है। हालांकि उनके को-स्टार ईशान खट्टर ने अभिनेता से पूछा कि वो ऐसी अफवाह है, जिसे वो चाहते हैं कि ये सच हो जाए। सिद्धांत चतुर्वेदी ने गुडटाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं किसी को देखकर डेट कर रहा हूं। काश यह सच होता।' हालांकि सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या का नाम नहीं लिया था। मगर उनका नाम अक्सर नव्या के साथ ही जोड़ा गया है। इतना ही नहीं दोनों को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी साथ देखा गया था।

End of Feed