पार्टी में कैटरीना कैफ को ऐसे इंप्रेस करना चाहते थे सिद्धांत चतुर्वेदी, विक्की कौशल के कारण फेल हुआ प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 10:28 PM IST

Siddhant Chaturvedi on Katrina Kaif: सिद्धांत चतुर्वेदी और कैटरीना कैफ फिल्म भूत पुलिस में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में बताया कि वह कैटरीना कैफ को इंप्रेस करने की कोशिश की थी। जानिए क्या कहा सिद्धांत चतुर्वेदी ने।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत चार नवंबर को होगी रिलीज
  • सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया पार्टी में कैटरीना कैफ को इंप्रेस करने की कोशिश की थी।
  • पार्टी में विक्की कौशल के साथ बातचीत करने में व्यस्त थीं कैटरीना कैफ।

Siddhant Chaturvedi on Katrina Kaif: कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर (Phone Bhoot Trailer) रिलीज हो गया है। ये पहला मौका है जब ये तीनों एक्टर एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि वह कैटरीना कैफ के बहुत बड़े फैन हैं। यही नहीं, विक्की कौशल से शादी करने से पूर्व वह एक पार्टी के दौरान कैटरीना कैफ को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश की थी।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने कहा, 'गली बॉय की डायरेक्टर जोया अख्तर ने एक पार्टी रखी थी। विक्की और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बैठे हुए थे। इस पार्टी में मैं कैटरीना कैफी को अपने डांस मूव्स से इंप्रेस करना चाहता था। लेकिन, भाई ले गया। कैटरीना कैफ ने नोटिस नहीं किया। वह विक्की कौशल से बातचीत करने में व्यस्त थीं। उन्होंने मुझे देखा तक नहीं। ये दूसरा मौका था जब मैं और कैटरीना मिले थे।' वहीं, फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए विक्की ने कहा कि शूटिंग के पहले दिन वह बहुत नर्वस थे। कैटरीना के साथ सीन शूट होने वाला था, ये सोचकर वह एक रात पहले सोए नहीं थे।

End of Feed