Shahid becomes butt of jokes after Sid-Kiara wedding: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 7 फरवरी 2023 के दिन अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) संग 7 फेरे लिए। सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर के भव्य सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई, जहां इनके करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जब से शादी की है तब से इनकी वेडिंग पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और लोग उन पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर लोग इस कपल की वेडिंग पिक्स पर प्यार बरसा रहे हैं और इन्हें बॉलीवुड का बेस्ट लुकिंग कपल का खिताब दे रहे हैं। वेडिंग पिक्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग पिक्स पर बने मीम्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जब से अपनी वेडिंग पिक्स फैंस के साथ शेयर की हैं, तब से ही उन पर बने मीम्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। लोग लगातार इन पर क्रिएटिव मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। सिद्धार्थ कियारा की शादी के बाद शाहिद कपूर का भी इंटरनेट पर मजाक उड़ रहा है। असल में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कियारा आडवाणी के साथ कबीर सिंह नाम की फिल्म की थी, जिसमें वो सिरफिरे आशिक के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में कियारा ने प्रीति का किरदार निभाया था। लोग कियारा-सिड की वेडिंग पिक्स के साथ कबीर सिंह की पिक्स शेयर कर रहे हैं और शाहिद को चिढ़ाते हुए कह रहे हैं कि उनकी प्रीति को कोई ले गया। आप इंटरनेट पर वायरल होते मीम्स नीचे देख सकते हैं...
कियारा आडवाणी के पक्के दोस्त हैं शाहिद कपूर
कलाकार शाहिद कपूर और अदाकारा कियारा आडवाणी पक्के दोस्त हैं। फिल्म कबीर सिंह के दौरान इनमें इतनी अच्छी दोस्ती हो गई कि कियारा आडवाणी ने शाहिद कपूर को अपनी शादी का न्योता भेजा था। शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ कियारा-सिड की शादी में शामिल हुए और जमकर मजे किए। बताया जा रहा है कि शाहिद-करण ने सिड-कियारा की वेडिंग पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी।
