सारा नहीं इस हसीना पर हारा है Shubman Gill ने अपना दिल, क्रश का नाम लेते ही करने लगे थे ब्लश

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 6, 2023, 06:21 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के यंग टैलेंट शुभमन गिल अक्सर क्रिकेट के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। सारा अली खान और सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की खबरों के बीच, शुभमन की जिंदगी में तीसरी हसीना की भी एंट्री हो गई है। क्रश के बारे में पूछे जाने पर शुभमन सारा नहीं इस हसीना का नाम लेकर, ब्लश करने लगे थे।

Shubman Gill Crush: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम इन दिनों खूब सुर्खियों में है। पिच पर शानदार प्रदर्शन करने के साथ साथ शुभमन प्यार और फीमेल फैन फॉलोइंग के मामले में भी बेहतरीन रूप से पर्फोम कर रहे हैं। शुभमन की डेटिंग लाइफ से जुड़ी खबरे भी आय दिन आग पकड़ती रहती हैं। लंबे समय से शुभमन गिल का नाम सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) दोनों के ही साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि, आखिरकार शुभमन की गर्लफ्रेंड है कौन।

shubman gill on having crush on rashmika madanna

shubman gill on having crush on rashmika madanna

shubman gill dating rumors

सारा नहीं शुभमन का क्रश

खैर एक हालिया इंटरव्यू में शुभमन की लव लाइफ से जुड़ा एक और खुलासा हो गया। मीडिया इंटरेक्शन में शुभमन से जब उनकी क्रश का नाम पूछा गया। तो हंसकर ब्लश करते शुभमन की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई थी। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि, सारा अली खान या सारा तेंदुलकर दोनों को छोड़ शुभमन इंडस्ट्री की दूसरी हसीना की खूबसूरती पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

इस हसीना पर हैं फिदा

इंटरव्यू में क्रश का नाम पूछे जाने पर शुभमन ने पहले तो बहुत बार सवाल टालने की कोशिश करी। लेकिन बार बार पूछे जाने पर शुभमन ने बड़े कातिल अंदाज में मुस्काते और बल्श करते अपनी क्रश के तौर पर साउथ सिनेमा की ब्यूटी क्वीन रश्मिका मंदाना का नाम लिया। कथित तौर पर शुभमन ने साफ किया कि उन्हें पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पर क्रश है। शुभमन के इस बयान पर रश्मिका की तरफ से अभी तक कोई जवाब या रिएक्शन नहीं आया है।

End of Feed