श्रेया घोषाल को अपने इस गाने पर होता है पछतावा, छोटी-छोटी बच्चियों को गाते देख शर्म से झुक जाती हैं आंखें

Shreya Ghoshal Feel Guilty because of this Song: बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने कहा कि उन्हें कटरीना कैफ का फेमस आइटम सॉन्ग पसंद नहीं है। इस गाने को खुद श्रेया ने गाया था और अब इसे सोचकर उन्हें अश्लीलता महसूस होती है। आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कहा ।

Shreya Ghoshal Feel Guilty because of this Song: बॉलीवुड की स्टार सिंगर श्रेया घोषाल( Shreya Ghoshal) अपनी आवाज से जादू चला देती है। गायिका कोई भी गाना गाती है वह बड़ा हिट साबित होता है। अपने करियर में श्रेया ने कई बेहतरीन गाने दिए, जिसमें शामिल है अग्निपथ फिल्म का गाना चिकनी चमेली। इस गाने पर अब श्रेया ने चर्चा की, अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ये गाना अब अश्लील लगता है। उन्हें पछतावा होता है कि मैंने यह गाना क्यों गाया। आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कहा

Shreya Ghoshal Feel Guilty because of this Song

गायिका श्रेया घोषाल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के बारे में बात करती नजर आई। गायिका ने अपने फेमस सॉन्ग चिकिनी चमेली ( Chikini Chameli) की चर्चा करते हुए कहा कि मुझे पिछले कई सालों से अपने गाने चिकिनी चमेली को गाते हुए शर्म आती है। इस गाने को जिस कामुक तरीके से लिखा गया है यह बहुत भद्दा है। श्रेया कहती है कि जब मैं छोटी-छोटी बच्चियों को ये गाना गाते और इसपर डांस करते हुए देखती हूं तो मुझे बुरा लगता है। क्योंकि अभी उन्हें इस गाने का मतलब तक नहीं पता और वह स्टेज पर इसे गा रही हैं।

End of Feed