लक्ष्मण उतेकर की नेक्स्ट में श्रद्धा कपूर निभाएंगी Vithabai Narayangaonkar का किरदार, टाइटल होगा 'Eetha'

Shraddha Kapoor 's Next With Laxman Utekar: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने नई फिल्म 'ईथा' के लिए लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) संग हाथ मिलाया है। श्रद्धा कपूर की यह मूवी फेमस मराठी लोक कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर (Vithabai Narayangaonkar) के जीवन पर बनने जा रही है।

Shraddha Kapoor 's Next With Laxman Utekar: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन श्रद्धा कपूर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर ने लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) के निर्देशन में बनने जा रही बायोपिक 'ईथा' के लिए हाथ मिलाया है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर इस मूवी के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह मूवी प्रसिद्ध मराठी लोक कलाकार विथाबाई के जीवन और विरासत पर आधारित होगी। निर्माताओं ने 1 नवम्बर से फिल्म को ऑनबोर्ड ले लिया है। यह मूवी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के लिए बेहद खास होने वाली है।

Shraddha Kapoor

Pic Credit: Instagram

विथाबाई नारायणगांवकर के किरदार को बड़े परदे पर निभाएंगी श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर की यह मूवी महाराष्ट्र की सबसे प्रतिष्ठित तमाशा कलाकारों में से एक विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बनने जा रही है। जुलाई 1935 में सोलापुर जिले के पंढरपुर में जन्मी विथाबाई एक ऐसे परिवार से थीं जो ट्रेडिशनल फोक कलाओं में गहरी आस्था रखती थीं। विथाबाई ने बच्चपन से अपने करियर की शुरू कर दिया था। इसके बाद विथाभाई लावणी और तमाशा रंगमंच की दुनिया में एक फेमस हस्ती बन गईं। श्रद्धा कपूर के फैन्स उन्हें इस मूवी में विथाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed