Shraddha Kapoor ने शुरू करने से पहले ही छोड़ दी Ektaa की नेक्स्ट फिल्म, फीस को लेकर हुआ विवाद?

Shraddha Kapoor Out From Ektaa Kapoor's Next: कुछ महीनों पहले खबरें सामने आई थी कि फेमस निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की नई मूवी में श्रद्धा कपूर को फाइनल किया गया थ। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फीस की वजह से श्रद्धा कपूर ने इस मूवी को छोड़ दिया है।

Shraddha Kapoor Out From Ektaa Kapoor's Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते साल रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। इस फिल्म से श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता में और भी इजाफा हुआ है। श्रद्धा कपूर इस समय इंडस्ट्री की डिमांडिंग एक्ट्रेस बनी हुई है। कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि श्रद्धा कपूर को आने वाले दिनों में एकता कपूर (Ekta Kapoor) की मूवी में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन राही अनिल बर्वे करने वाले थे लेकिन अब जो खबरें सामने आई हैं उन्होंने फैन्स को नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि फीस को लेकर विवाद होने की वजह से श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने यह फिल्म छोड़ दी है।

Ektaa Kapoor and Shraddha Kapoor

फीस की वजह से एकता की फिल्म से बाहर हुईं श्रद्धा

पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने एकता कपूर की अपकमिंग मूवी से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार श्रद्धा कपूर और निर्माता एकता कपूर के बीच फीस को लेकर मतभेद हुआ है। दोनों के बीच बात नहीं बन पाई है। एकता कपूर को लग रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए श्रद्धा कपूर की फीस कुछ ज्यादा है। एक फीमेल लीड के लिए इतनी फीस देना उन्हें सही नहीं लग रहा है। इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर की फीस की वजह से फिल्म का बजट भी बढ़ रहा है। बता दें इस मूवी के लिए श्रद्धा कपूर ने लगभग 17 करोड़ रुपये फीस मांगी थी।

End of Feed