Shraddha Kapoor fees for ekta Kapoor's Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों इंडस्ट्री की डिमांडिंग एक्ट्रेस बनी हुई हैं। बीते साल रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) ने दुनिया में तहलका मचाया है। अभी भी श्रद्धा कपूर 'स्त्री 2' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड में धमाल मचा चुकीं श्रद्धा कपूर की अगली मूवी अब एकता कपूर के साथ होने वाली है। इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने मुंहमांगी रकम के साथ-साथ प्रॉफिट शेयर की भी डिमांड की है। आइए जानते हैं कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए कितने रुपये चार्ज कर रही हैं।
श्रद्धा कपूर ने नई फिल्म के लिए चार्ज की मोटी फीस
एकता कपूर के बैनर तले इस मूवी का निर्माण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर ने एकता कपूर की फिल्म करने के लिए कथित तौर पर 17 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फीस के साथ-साथ श्रद्धा कपूर इस मूवी के प्रॉफिट शेयर में भी हिस्सा लेंगी। बॉलीवुड हंगामा के सूत्र के मुताबिक श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली लीड एक्ट्रेस बन गई हैं। एकता कपूर ने भी बिना झिझक के लिए श्रद्धा कपूर को 17 करोड़ रुपये ऑफर कर डील साइन की। इस फिल्म के लिए एकता कपूर ने राही अनिल बर्वे को बतौर डायरेक्टर ऑनबोर्ड लिया है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि श्रद्धा कपूर को आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और दीपिका पादुकोण से ज्यादा फीस दी जा रही है। राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनने जा रही यह मूवी अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। उम्मीद है कि मेकर्स इस मूवी को सितंबर 2025 तक फ्लोर पर ले जाएंगे।
