इरफान खान की 5वीं बरसी पर शूजीत सरकार हुए भावुक, शेयर की पीकू के सेट की तस्वीरें

Shoojit on Irrfan's 5th Death Anniversary: बॉलीवुड डायरेक्टर शूजीत सरकार (Shoojit Sircar) अपने दोस्त और जाने-माने कलाकार इरफान खान (Irrfan Khan) की 5वीं डेथ एनिवर्सिरी पर भावुक नजर आए। शूजीत सरकार ने इंस्टाग्राम पर इरफान खान को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा और अपनी सफल फिल्म पीकू के सेट की फोटोज भी शेयर की हैं।

Shoojit on Irrfan's 5th Death Anniversary: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार इरफान खान 5 साल पहले लोगों को छोड़कर चले गए थे। इरफान खान के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री के कई लोगों को झटका लगा था, जो उनके काफी करीब थे। डायरेक्टर शूजीत सरकार उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने इरफान खान की 5वीं डेथ एनिवर्सिरी पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। शूजीत सरकार और इरफान खान काफी अच्छे दोस्त भी थे, जिस कारण डायरेक्टर उन्हें आज तक मिस कर रहे हैं।

Irrfan Khan Shoojit sircar

शूजीत सरकार ने पोस्ट में लिखा है, 'डियर इरफान खान, तुम जहां भी हो... मुझे पता है अच्छा ही कर रहे होगे और तुमने कई सारे नए दोस्त भी बना लिए होंगे। मुझे भरोसा है कि लोग तुम्हारे प्यार में होंगे, जैसे हम सभी तुमसे प्यार करने लगे थे। मैं यहां पर ठीक हूं लेकिन तुम्हें शायद ये नहीं पता होगा कि हम सभी तुमसे कितना प्यार करते हैं। हम सभी तुम्हें यहां बहुत मिस करते हैं। मैं अपना झाल मूरी का सेशन और हंसी मिस करता हूं। जिंदगी को लेकर तुम्हारे साथ की गई बातें मुझे हमेशा चौंकाती रहती हैं। मैं उन लम्हों को याद करता हूं। हमने लंदन में आध्यात्म और विज्ञान के बारे में कितनी लम्बी बात की थी, क्या तुम्हें याद है...। तुमने मुझे जिन किताबों के सुझाव दिए थे, मेरे पास वो सभी हैं और मैं उन्हें पढ़ते हुए तुम्हें याद करता हूं। तुम्हारी मैजिकल स्माइल और खूबसूरत आंखें मुझे आज भी याद हैं। तुम्हारी भरपायी कोई भी नहीं कर सकता है और तुम्हारे बिना रहना आसान नहीं है। मुझे पता है कि तुम हम सभी को ऊपर से देख रहे हो और हमें इस बात की खुशी है। तुम्हारे बारे में मैंने काफी सारी बातें की हैं... अभी के लिए मेरी तरफ से बाय और खूब सारा प्यार।'

End of Feed