Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 के घर में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों दोस्तों की कैमिस्ट्री के कई चाहने वाले हैं। खासकर अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंड इंडिया में लगातार बढ़ती जा रही है। अब एक और रियलिटी शो में शिव और अब्दु एक साथ नजर आने वाले हैं। इस समय रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। इस सीजन में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई जाने-माने चेहरे नजर आने वाले हैं।
Abdu Rozik and Shiv Thakare in Khatron Ke Khiladi 13
जिसमें शिव ठाकरे से लेकर डेजी शाह और अर्चना गौतम तक का नाम भी शामिल है। अब शो में अब्दु रोजिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें-
शिव ने अब्दु को गोद में उठाया
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे एक बार फिर साथ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अब्दु रोजिक, शिव की तरफ भागते हैं और वह उन्हें गोद में उठा लेते हैं। एक वीडियो को देखकर फैंस खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अब्दु और शिव की दोस्ती बेस्ट है, खतरों के खिलाड़ी में दोनों को एक साथ देखने के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘अब्दु और शिव का बॉन्ड सबसे अलग है।’
जारी हुआ खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रोमो
रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रोमो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले ही जारी कर दिया गया है। जिसमें टीवी की बहुओं ऐश्वर्या शर्मा और अंजुम फकीह की झलक दिखाई दे रही है। हालांकि अभी तक खतरों के खिलाड़ी 13 की टेलीकास्ट डेट जारी नहीं की गई है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
