राज कुंद्रा पर ईडी की छापेमारी के बाद पत्नी Shilpa Shetty ने पहली बार शेयर किया पोस्ट, बोलीं 'जीवन में कुछ भी...'

Shilpa Shetty's Post After Ed Raids: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद अब शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि लाइफ परमानेंट नहीं है।

Shilpa Shetty's Post After Ed Raids: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक बार फिर गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर रेड मारी। ईडी की ओर से छापेमारी के बाद अब शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहला पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के माध्यम से शिल्पा शेट्टी ने बताने की कोशिश की है कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। शिल्पा शेट्टी ने ईडी की छापेमारी पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

Shipla Shetty's First Post after Ed Raids

सोमवार की सुबह शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो योग करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'स्पाइनल वेव फ्लो एक ऐसी टेकनिक है, जो रीढ़ की हड्डी में आई ब्लॉकेज को दूर करने और स्पाइनल वेव को ट्रिगर करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसा करने का एक ही मकसद है कि नर्वस सिस्टम को आराम मिल सके और बॉडी से स्ट्रेस दूर हो जाए।' शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, 'जीवन में कुछ भी परमानेंट नहीं होता है और वेव्स की तरह ये रिमाइंडर के तौर पर काम करता है।'

End of Feed