'जन गण मन' का अपमान करने के लिए पैप्स पर भड़कीं Shilpa Shetty,बोलीं- 'इसके साथ मजाक नहीं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ तिरंगा फहरा रही थी। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क गई। एक्ट्रेस ने कहा कि आपको इस चीज के साथ मजाक नहीं करना चाहिए। एक्ट्रेस ने पैप्स को कैमरा बंद करने के लिए कहा। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

देशभर में 15 अगस्त का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट हुआ। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने अपने-अपने अंदाज में इस दिन का जश्न मनाया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने परिवार के साथ घर पर तिरंगा फहराया। एक्ट्रेस का तिरंगा फहराते समय का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में शिल्पा की बहन शमिता, उनके बच्चे और पति झड़ा फहराने के लिए घर से बाहर आए थे। बैकग्राउंड में जन गण मन बज रहा है। एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कते हुए कहती हैं कि प्लीज भाई इसके साथ मजाक मत कीजिए। आप इसको बंद कीजिए।

End of Feed