60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को लगा झटका, लुकआउट नोटिस जारी

Shilpa Shetty and Raj Kundra in trouble: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

Shilpa Shetty and Raj Kundra in trouble: बीते दिनों मुंबई के एक बिजनेसमैन ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इस मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकिल ने बयान देकर सफाई दी थी। वकिल ने बताया था कि ये सिर्फ शिल्पा और राज को बदनाम करने की साजिश है। अब इस मामले पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक्शन लिया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, उनके पति राज कुंद्रा और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर शहर के एक बिजनेसमैन से कथित तौर पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

shilpa raj

pic credit- shilpa shetty (instagram)

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज

बिजनेसमैन कोठारी के मुताबिक साल 2015 में राजेश आर्या के जरिए उनकी मुलाकात शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से हुई। इस दौरान दोनों ने उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 75 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए कहा। इसपर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने हर महीने प्रॉफिट और मूल रकम लौटाने का वादा किया था। दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस शिल्पा और राज कुंद्रा ने इसका प्रयोग अपने निजी खर्चों को पूरा करने के लिए किया। अब आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed