'वो मेरी बेटी की तरह है' Sara Arjun संग वायरल KISS वीडियो पर Rakesh Bedi ने दिया रिएक्शन - EXCLUSIVE

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 20, 2026, 10:44 AM IST

Rakesh Bedi on Kiss Video With Sara Arjun: एक्टर राकेश बेदी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राकेश बेदी सारा अर्जुन को किस करते हुए नजर आए। इस वीडियो पर अब एक्टर का रिएक्शन सामने आ गया है।

Rakesh Bedi on Kiss Video With Sara Arjun: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अभी हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राकेश बेदी (Rakesh Bedi) और सारा अर्जुन (Sara Arjun) के बीच हुए किस का वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल मचा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राकेश बेदी को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इन सब के बीच अब राकेश बेदी ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान राकेश बेदी ने सारा अर्जुन संग किसिंग विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। (ये भी पढ़ें:4th हफ्ते में Dhurandhar 2 नहीं तोड़ पायी Dhurandhar का रिकॉर्ड, 29 दिनों में पार किया 1100 करोड़ का आंकड़ा)

Rakesh bedi Viral Video With Sara Arjun

राकेश बेदी ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Zoom/ Reddit)

राकेश बेदी ने सारा अर्जुन को बताया बेटी

एक्टर राकेश ने Zoom से बात करते हुए कहा कि 'वो सब करते हैं। मतलब हम जब ग्रीट करते हैं तो ऐसे ही करते हैं। और ऐसा नहीं कि मैं उससे पहली बार मिल रहा हूं। मैंने तो उसके साथ 25 दिन काम किया। वो जितनी बार आई है, मैं उसने ऐसे ही मिला है। बाप-बेटी का रिश्ता है (ऑनस्क्रीन)। और हमने जितना भी काम किया है वो सुबह-सुबह आती है, ‘हाय सर, हाउ आर यू?’ आके मुझे गले लगाती है और मैं भी उसे ऐसे ही मिलता रहा हूं। तो मैंने कोई नया नहीं किया वो। लेकिन उन लोगों को लगा। अरे भाई, वो लड़की आपके लिए होगी। मेरे लिए मेरी बेटी है वो।' राकेश बेदी का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: VDxShouryuv: धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला देंगे Vijay Deverakonda, रिलीज हुआ धांसू पोस्टर)

राकेश बेदी ने निभाया था ये रोल

फिल्म धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने जमील जमाली का रोल निभाया था। राकेश बेदी के रोल को काफी पसंद किया गया। राकेश बेदी अपने इस रोल की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। राकेश बेदी ने अपनी एक्टिंग से फिल्म धुरंधर 2 में गदर काट दिया है।

End of Feed