बॉलीवुड

Krrish 4 हुई डब्बा बंद!! Hrithik Roshan लाएंगे पापा Rakesh Roshan के साथ एक्शन एंटरटेनर

ऋतिक रोशन बीते दिन कृष 4 को लेकर चर्चा में थे, जिसे YRF प्रोड्यूस करने वाला था। ताजा खबरों की मानें तो ये फिल्म होल्ड पर चली गई है और ऋतिक ने पापा राकेश की नई मूवी साइन की है।

Image

Hrithik Roshan ने साइन की पापा Rakesh Roshan की एक्शन मूवी

बॉलीवुड के ग्रीन गॉड ऋतिक रोशन बीते कुछ समय से अपनी सुपरहीरो मूवी कृष 4 को लेकर चर्चा में हैं, जिसे वो यशराज बैनर के साथ मिलकर बनाने वाले थे। यशराज बैनर के साथ ऋतिक रोशन कई बिग बजट फिल्में कर चुके हैं, जिस कारण वो कृष 4 को बनाने के लिए YRF के साथ हाथ मिलाना चाहते थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये कोलेबोरेशन ठंडे बस्ते में चला गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक रोशन कृष 4 को शुरू करने से पहले पापा राकेश रोशन के साथ एक मेगा बजट एक्शन-रोमांस मूवी शुरू करेंगे, जिसकी प्लानिंग पूरी हो चुकी है। (ये भी पढ़ें: Raaka: दीपिका पादुकोण के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, जानें कारण)

Rakesh Roshan की मेगा एक्शन एंटरटेनर में दिखेंगे Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म कृष 4 यशराज बैनर प्रोड्यूस करने वाला था लेकिन ये धीमे-धीमे आगे बढ़ रही है। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन को इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, जिस कारण उन्होंने एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला लिया है। राकेश रोशन काफी समय से बेटे ऋतिक के साथ एक मूवी शुरू करना चाहते थे, जिसे वो खुद प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, "ऋतिक रोशन हमेशा कृष 4 का ही इंतजार नहीं करते रह सकते हैं। YRF इन दिनों इस प्रोजेक्ट पर विचार कर रहा है और चीजें साफ नहीं हो पा रही हैं। राकेश रोशन के पास एक कमाल का एक्शन-रोमांस मूवी का आइडिया है, जिसे ऋतिक रोशन शुरू करने जा रहे हैं। राकेश रोशन का ये प्रोजेक्ट 2026 के अंत तक शुरू होगा।" (ये भी पढ़ें: ड्रामा या सुलह... Chandrika Dixit ने पति Yugam Gera संग वीडियो शेयर कर दिया झटका, ट्रोलर्स को लिया आड़े हाथ)

Krrish 4 हुई डब्बा बंद!! Hrithik Roshan ने मिलाया पापा Rakesh Roshan संग एक्शन एंटरटेनर के लिए हाथ

Krrish 4 हुई डब्बा बंद!! Hrithik Roshan ने मिलाया पापा Rakesh Roshan संग एक्शन एंटरटेनर के लिए हाथ

क्यों रुकी पड़ी है Hrithik Roshan की Krrish 4?

अगर आपको नहीं पता है कि ऋतिक रोशन की कृष 4 क्यों रुकी पड़ी है तो बता दें कि इसकी कहानी और बजट को लेकर चीजें फाइनल नहीं हो पा रही हैं। पहले राकेश रोशन खुद ये फिल्म शुरू करना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने दूसरे डायरेक्टर्स का रुख किया। जब चीजें सही दिशा में जाती नहीं दिखीं तो ऋतिक रोशन ने YRF के साथ हाथ मिलाने का फैसला लिया ताकि कृष 4 को शुरू किया जा सके। YRF के साथ भी हाथ मिलाने के बाद चीजें वहीं अटकी पड़ी हैं। फिल्म कृष 4 के बजट को लेकर बातें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं, जिस कारण ये मूवी होल्ड पर है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article