साउथ मूवीज

VDxShouryuv: धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला देंगे Vijay Deverakonda, रिलीज हुआ धांसू पोस्टर

Vijay Deverakonda Upcoming film: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बीच विजय देवरकोंडा की नई मूवी का पोस्टर आउट हो गया है।

Image

विजय देवरकोंडा की मूवी का पोस्टर आउट (pic credit-instagram)

Vijay Deverakonda Upcoming film: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों चर्चा बने हुए हैं। हाल ही में विजय और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 7 फेरे लिए हैं। विजय देवरकोंडा की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बीच विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उनकी नई फिल्म का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। विजय देवरकोंडा की मूवी के पोस्टर को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-विजय देवरकोंडा संग शादी के बाद शूटिंग पर लौटी रश्मिका मंदाना, सेट से लीक हुई एक्ट्रेस की तस्वीर)

Vijay Deverakonda movie

विजय देवरकोंडा की मूवी का पोस्टर आउट (pic credit-instagram)

विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर आउट

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का टेंटेटिव टाइटल ‘VDxShouryuv’ है, जिसका निर्देशन शौरयुव कर रहे हैं। शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए विजय ने फिल्म की कोर टीम का परिचय दिया। उन्होंने लिखा, 'इस डरावने और महत्वाकांक्षी फिल्म को बनाने का जिम्मा उठाने वाली टीम का परिचय। शौरयुव की कल्पना और गहरे दिल के साथ इस फायरक्रैकर ग्लोबल टीम के साथ काम करने में खुशी हो रही है। रोअर माय फ्रेंड्स। मैं आपको अपना सब कुछ दूंगा।' पोस्टर में विजय देवरकोंडा को फोकस में दिखाया गया है।

इस मूवी में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा

बता दें कि फिल्म एक माइथोलॉजिकल कहानी पर आधारित है और बड़े पैमाने पर ग्लोबल प्रोडक्शन के साथ बनाई जा रही है। फिल्म की तकनीकी टीम में 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के सिनेमैटोग्राफर एलेजांद्रो मार्टिनेज इंटरनेशनल VFX टीम शामिल है। संगीत हेशम अब्दुल वहाब कंपोज कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ही नन्ना और हृदयम पर काम किया था। यह फिल्म विजय के करियर का नया चरण है। वे अब बड़े और ग्लोबल स्तर की फिल्मों की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म रणबाली पर भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म 1854 से 1878 के बीच की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें वे एक स्वतंत्रता सेनानी का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राहुल संकृत्यान कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article