बॉलीवुड

Vaibhav Suryavanshi को हीरो लेना चाहता है ये धांसू डायरेक्टर, ट्वीट करके किया शॉक

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से बड़े-बड़े बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी के हुनर से प्रभावित होकर डायरेक्टर शेखर कपूर ने उन्हें मूवी में कास्ट करने की इच्छा जताई है।

Image

Shekhar Kapur wants to cast Vaibhav Suryavanshi in his movie (Image Source: IPL/Social Media)

IPL 2026 भले ही विराट कोहली की टीम आरसीबी ने जीता हो लेकिन फाइनल के दिन लाइमलाइट में टूर्नामेंट का सबसे छोटा लड़का वैभव सूर्यवंशी रहा। इस लड़के ने बड़े-बड़े बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए और पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया। सिर्फ क्रिकेट प्रेमी ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े लोग भी इस हुनरमंद बच्चे के फैन हो चुके हैं और लगातार इसकी तारीफ में ट्वीट कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के जाने-माने डायरेक्टर शेखर कपूर भी वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ चुके हैं, जिन्होंने कमाल का ट्वीट करके हुए पूरे देश को चौंका दिया है। शेखर कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किए पोस्ट में लिखा है कि वो वैभव को अपनी फिल्म में काम करना चाहते हैं। (ये भी पढ़ें: RCB की IPL 2026 जीत का Anushka Sharma ने मनाया जश्न, पति विराट कोहली को दी फ्लाइंग KISS)

Shekhar Kapur की फिल्म में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 776 रन बनाकर दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया। सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े बॉलर्स को छक्के लगाकर उनकी बखिया उधेड़ दी, जिसके बाद पूरा विश्व उन्हीं की बातें कर रहा है। डायरेक्टर शेखर कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म मासूम द नेक्स्ट जनरेशन लेकर आ रहे हैं, जिस कारण वो भी चर्चा में हैं। शेखर कपूर ने अपने ताजा पोस्ट में लिखा है, "अगर सूर्यवंशी इतने सेंसेशनल क्रिकेटर नहीं होते तो मैं उन्हें अपनी नई फिल्म मासूम द फिल्म जी में जरूर कास्ट करता।" (ये भी पढ़ें: 'जब वी मेट' से बाहर होने के सालों बाद Bobby Deol का छलका दर्द, बोले 'मेरा दिल सच में...')

Vaibhav Suryavanshi को फिल्म में लेना चाहते हैं शेखर कपूर

Vaibhav Suryavanshi को फिल्म में लेना चाहते हैं शेखर कपूर

भले ही वैभव सूर्यवंशी फिल्मों में दिखाई ना दें लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। आजकल के हीरोज की जितनी फोटोज वायरल नहीं होती हैं, उससे ज्यादा तो वैभव के मीम्स वायरल होते हैं। हर मैच में वो कुछ ना कुछ ऐसा क्यूट कर देते हैं कि पूरे हफ्ते इंटरनेट उन्हीं के बारे में बात करता रहता है। बीती शाम भले ही वैभव ने बल्ले से लोगों का एंटरटेनमेंट ना किया हो लेकिन जैसे ही पोस्ट मैच सेरेमनी के बाद वो ग्राउंड पर उतरे, वैसे ही सारे कैमरे उन्हीं पर आ गए। विराट कोहली के साथ उनकी बातचीत का वीडियो तो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। वैसे आपको क्या लगता है... क्या वैभव को फिल्मों में भी आना चाहिए और बड़े-बड़े हीरोज के छक्के छुड़ाना चाहिए? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article