Anushka Sharma celebrates RCB's IPL 2026 win: 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला गया। खास बात यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटं को पांच विकेट से हराकर अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता। फाइनल में 156 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने 58 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। विराट कोहली को मैच खेलते देख एक तरफ लाखों-करोड़ों दर्शक उनके उनके लिए तालियां बजा रहे थे। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी अपनी खुशी कोई जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 100 करोड़ी होने से एक इंच दूर है मोहनलाल की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन)
पति विराट को अनुष्का ने दी फ्लाइंग किस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैसे ही जीत हासिल की तभी स्टैंड में बैठे हुए अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं। एक्ट्रेस ने दोनों हाथ हवा में उठाकर जोर-शोर से जश्न मनाया। उनकी मुस्कान ने सभी का दिल जीत किया। कुछ ही पलों बाद उन्होंने एक दोस्त को गले लगाया जबकि आरसीबी के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जीत के जश्न में डूबे हुए थे। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को फ्लाइंग किस भी थी, जिसने वहां मौजूद सभी दर्शकों का ध्यान खींचा। (इसे भी पढ़ें: Bobby Deol ने 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट संग हुई अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच)

Anushka Sharma Post
इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर आरसीबी की जीत के बाद हुई पार्टी की फोटो भी शेयर की। इसमें विराट ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लिखा है, 'अच्छा लगा, हमने दो बार किया।' RCB की जीत के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अनुष्का शर्मा ने लाल दिल वाला इमोजी भी शेयर की।
