बॉलीवुड

Shehzada Box Office Collection Day 3: छुट्टी वाले दिन भी नहीं चला कार्तिक आर्यन का जादू, फिसड्डी निकली ‘शहजादा’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 20, 2023, 08:31 AM IST

Shehzada Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा को 17 फरवरी को रिलीज किया गया है। कार्तिक आर्यन की यह कॉमेडी-एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। रिलीज के तीन दिनों के बाद भी फिल्म ने केवल 20 करोड़ ही पार कर सके हैं।

Image

Shehzada Box Office Collection Day 3

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई कार्तिक आर्यन की शहजादा।
  • वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई सिर्फ 20 करोड़ ही पार कर सकी है।
  • कार्तिक आर्यन का स्टारडम भी बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा है।

Shehzada Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा को 17 फरवरी को रिलीज किया गया है। कार्तिक आर्यन की इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के पहले वीकेंड के बाद भी फिल्म शहजादा को बॉक्स ऑफिस पर कमाई बेहद निराशाजनक रही है। अभी तक फिल्म ने एक दिन में डबल डिजिट जितनी भी कमाई नहीं की है। इससे साफ पता चल रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन का जादू बुरी तरह फेल हो गया है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को भी काफी औसत प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर ‘शहजादा’ ने अब तक कितनी कमाई की है।

रविवार को भी फीकी रही शहजादा की कमाई

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को फैंस के औसत रिव्यू मिल रहे हैं। शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने न सिर्फ मेकर्स को बल्कि फैंस को भी निराश किया है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने लगभग 6 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद शनिवार को भी फिल्म की कमाई में ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला और शहजादा ने केवल 6.50 करोड़ ही कमाए। अब रविवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती ट्रेंड के अनुसार फिल्म की कमाई 7.50-8.20 करोड़ तक रह सकती है। जो पहले वीकेंड के हिसाब से काफी कम है।

फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो। रिलीज के तीसरे दिन के बाद शहजादा की कमाई 22-22.70 करोड़ तक रहने वाली है।

क्यों नहीं चली शहजादा?

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। रिलीज के तीन दिन के बाद भी फिल्म की कमाई केवल 20 करोड़ के पार ही पहुंच पाई है। इससे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 2 ने रिलीज के 3 दिनों के बाद 55 करोड़ की कमाई कर ली थी। फैंस का मानना है कि रीमेक ने कार्तिक आर्यन की लंका डुबो दी है। शहजादा, अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की हिन्दी रीमेक है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article