बॉलीवुड

Shehzada Box Office Collection Prediction Day 1: पहले दिन ही पिट जाएगी कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’! करेगी इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 17, 2023, 08:53 AM IST

Shehzada Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा (Shehzada) आज 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो गई है। कार्तिक आर्यन की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खरा उतरना होगा। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े ऐवरेज रह सकते हैं।

Image

Shehzada Box office collection day 1

KEY HIGHLIGHTS
  • कार्तिक आर्यन की शहजादा आज 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो गई है।
  • फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आकंड़े ऐवरेज हो सकते हैं।
  • बॉलीवुड फिल्म शहजादा एक एक्शन कॉमेडी फिल्म हैं।

Shehzada Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा (Shehzada) आज 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो गई है। कार्तिक आर्यन ने जी जान के साथ अपनी फिल्म शहजादा का प्रमोशन किया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कार्तिक को भी अपनी फिल्म से कुछ ऐसी ही उम्मीदे हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शहजादा के मेकर्स को निराशा हाथ लग सकती है। फिल्म को आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती ट्रेंड को देखकर मेकर्स के हाथ निराशा लग सकती है। आज हॉलीवुड फिल्म एंट-मैन 3 (Ant Man 3) भी रिलीज हो रही है और रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एंट-मैन 3 के टिकट काफी तेजी से बिक रहे हैं। वहीं कार्तिक आर्यन की शहजादा के हाथ निराशा लग सकती है।

पहले दिन इतना कमाएगी 'शहजादा'

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिलीज के पहले दिन कार्तिक आर्यन की शहजादा की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी औसत रहने वाली है। फिल्म डबल डिजिट का आंकड़ा पार करने में भी चूक सकती हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म शहजादा का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6-10 करोड़ के आसपास रह सकता है। हालांकि बॉक्स ऑफिस के पुख्ता आंकड़े तो फिलहाल जारी होना बाकी है।

Ant-Man 3 से मिलेगी कड़ी टक्कर

हॉलीवुड फिल्म एंट मैन 3 से कार्तिक आर्यन की फिल्म को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। यह फिल्म भी आज देशभर में रिलीज की जा रही है। इस एक्टर फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन के साथ ही एक्ट्रेस कृति सेनॉन भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article