Shehnaaz Gill की झोली में गिरी 'एनिमल' प्रोड्यूसर की फिल्म, इस हैंडसम हंक संग लीड बनकर मचाएंगी तूफान

Shehnaaz Gill Varun Sharma Cast Together In Murad Khetani Movie: पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल इन दिनों बॉलीवुड में पैर पसार रही हैं। खास बात तो यह है कि उनकी झोली में अब मुराद खेतानी की मूवी गिरी है, जिसमें वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण शर्मा संग नजर आएंगी।

Shehnaaz Gill Varun Sharma Cast Together In Murad Khetani Movie: पंजाब की कैटरीना कैफ ने पहले बिग बॉस 13 से सबका दिल जीता। वहीं इसके बाद अब वह बॉलीवुड में पैर पसारने की कोशिश कर रही हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने भूमि पेडनेकर की 'थैंक्यू फॉर कमिंग' से भी सबको हैरान कर दिया। खास बात तो यह है कि अब शहनाज गिल की झोली में एक और बॉलीवुड मूवी गिरी है। इस फिल्म में वह साइड रोल नहीं बल्कि लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।

End of Feed