बॉलीवुड

Sania Mirza ने खुद तोड़ा Shoaib Malik संग रिश्ता! शादी की तस्वीरें सामने आते ही पिता ने बताई सच्चाई

Sania Mirza Took Divorce From Shoaib Malik: मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के एक्स पति शोएब मलिक की शादी की तस्वीरें वायरल होते ही चारों ओर हंगामा मच गया। बता दें कि सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक संग तलाक लिया था, इस बात का खुलासा खुद उनके पिता ने किया है।

Image

सानिया मिर्जा ने लिया शोएब मलिक से खुला

Sania Mirza Took Divorce From Shoaib Malik: पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान की ही एक्ट्रेस सना जावेद संग तीसरी शादी रचाई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गईं। शादी की फोटोज सामने आते ही हर किसी के मन में सवाल उठने लगा कि सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक का तलाक कब हुआ। दरअसल, बीते कई दिनों से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (Shoaib Malik) के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। वहीं लोगों के बीच उठ रहे सवालों के बीच अब सानिया मिर्जा के पापा ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के पापा इमरान मिर्जा ने बताया कि खुद टेनिस प्लेयर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग तलाक की पहल की थी। शोएब मलिक (Shoaib Malik) और एक्ट्रेस सना जावेद की शादी की तस्वीरें सामने आते ही मीडिया ने टेनिस प्लेयर से जुड़ने की कोशिश की। वहीं सानिया मिर्जा के पापा इमरान मिर्जा ने पीटीआई को दिये रिएक्सन में कहा, "ये खुला था।" बता दें कि मामले पर अभी तक खुद सानिया मिर्जा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। हालांकि कुछ दिनों पहले सानिया मिर्जा अपनी एक पोस्ट के कारण चर्चा में आ गई थीं, जिसमें उन्होंने शादी और तलाक का जिक्र किया था।

क्या होता है खुला?

बता दें कि इस्लाम में जब बीवी शादी तोड़ने की पहल करती है तो उसे खुला कहा जाता है। ऐसे में इमरान मिर्जा के बयान से साफ होता है कि रिश्ते में अलग होने की पहल सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की ओर से की गई थी।

कौन हैं शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद?

बता दें कि सना जावेद पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'शहर-इ-जात' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनका सीरियल 'ऐ-मुस्त-ए-खाक' आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article