बॉलीवुड

Sania Mirza संग तलाक की खबरों के बीच Shoaib Malik ने रचाई तीसरी शादी, पाकिस्तानी एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

Sania Mirza Husband Shoaib Malik Third Marriage: मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के पति और शोएब मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी तीसरी शादी की खबर दी है।

Image

Sania Mirza Husband Shoaib Malik Married Third Time

Sania Mirza Husband Shoaib Malik Second Marriage: टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। तलाक के ख़बरों के बीच एक्स पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब ने सोशल मीडिया पर तीसरी शादी की खबर दी है, जो सभी के लिए चौंका देने वाली है। सानिया के एक्स हस्बैंड ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने तीसरी शादी कर ली है। यह शादी उस समय में हुई है जब सानिया मिर्जा (Sania mirza) से उनके तलाक लेने की खबरें आ रही थी। एक्स क्रिकेट पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) को अपनी जीवनसंगिनी बनाया है, यह देख सभी लोगों के काफी बड़ा झटका मिला है। कई बार सानिया -शोएब के तलाक की खबरें उडी थीं लेकिन कभी भी दोनों ने इस पर खुलकर बात तो छोड़ो कभी जिक्र भी नहीं किया।

इसी के साथ साल 2010 में सानिया मिर्जा ने शोएब से शादी की थी जिसको लेकर उन्होंने देश से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में शोएब की तीसरी बीवी भी तलाकशुदा ही हैं। दोनों शादी की तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं। बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि शादी और तलाक कितना कठिन होता है जीवन में उसको लेकर पंक्तियां लिखी थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article