Shehnaaz gill in Kisi ka bhai kisi ki jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी का जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) इसी महीने ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में 10 अप्रैल को रिलीज किया गया है। किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर को फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं। हालांकि मूवी में सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइडेट नजर आ रहै हैं।
shehnaaz gill blocked salman khan
फिल्म में पूजा और सलमान के अलावा भी कई सितारे नजर आने वाले हैं। भूमिका चावला, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, जस्सी गिल और श्वेता तिवारी भी किसी का भाई किसी का जान में नजर आने वाले हैं। इस बीच अब फिल्म की स्टार कास्ट द कपिल शर्मा शो पर नजर आने वाली है, जहां शहनाज गिल ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
शहनाज गिल ने ब्लॉक किया सलमान का नंबर
किसी का भाई किसी की जान में अपनी कास्टिंग के बारे में बात करते हुए शहनाज गिल ने द कपिल शर्मा शो पर बतया कि किस तरह उन्होंने सलमान खान का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इस बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा, ‘मुझे याद है मैं अमृतसर के एक गुरुद्वारे में थी, जब मुझे एक बिना पहचान वाले नंबर से कॉल आया, जिसे मैंने ब्लॉक कर दिया, क्योंकि ये मेरी बुरी आदत है। हालांकि कुछ समय बाद मुझे पता चला कि सलमान सर मुझसे बात करना चाहते हैं, फिर मैंने उनका नंबर अनब्लॉक किया और फिर सर ने मुझे ‘किसी का भाई किसी की जान’ ऑफर की थी।
बॉलीवुड डेब्यू को तैयार हैं शहनाज गिल
बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल अभी तक पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, हालांकि किसी का भाई किसी की जान के साथ अब वह बॉलीवुड में अपने कदम रखने जा रही हैं। शहनाज गिल के फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म किसी का भाई किसी का जान देशभर के सिनेमाघरों में 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
