बॉलीवुड

बॉलीवुड में वापसी करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा? बेटी Sonakshi Sinha ने सच से उठाया पर्दा

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2026, 11:34 AM IST

Sonakshi Sinha Speak on Shatrughan Sinha Bollywood Comeback: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि...

Image

सोनाक्षी सिन्हा ने पापा को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb)

Sonakshi Sinha Speak on Shatrughan Sinha Bollywood Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा की कभी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी बयान की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। इन सब के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के फिल्मी करियर को लेकर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्मी दुनिया में वापसी की खबर पर भी रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए। (ये भी पढ़ें: ‘पहले तेरे मम्मी-पापा फिर पक्का हम’, यूजर ने किया तलाक का कमेंट तो सोनाक्षी सिन्हा ने दिया करारा जवाब)

सोनाक्षी सिन्हा ने किया ये खुलासा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सोनाक्षी सिन्हा का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। News18 को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर कहा कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कभी उनसे यह नहीं कहा कि वो उनके लिए कोई फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते हैं। सोनाक्षी ने यह भी बताया कि फिलहाल उनके पिता का फिल्मों में वापसी का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि इस समय शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति में काफी एक्टिव हैं और आसनसोल सीट से टीएमसी के लोकसभा सांसद हैं। इस बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अभी उनका ध्यान फिल्में बनाने की तरफ है। उन्होंने पहले फिल्में प्रोड्यूस की हैं, लेकिन अभी वो अपनी राजनीति में बहुत बिजी हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने ये बदलाव बहुत खूबसूरती से अपनाया है। वो जहां हैं और जो कर रहे हैं, उसमें खुश हैं।' (ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले होने वाले दामाद जहीर संग रिश्ते सुलझते नजर आए शत्रुघ्न सिन्हा, कैमरे से बचते दिखीं पूनम सिन्हा)

सोनाक्षी ने की पापा की तारीफ

सोनाक्षी ने अपने पिता की परवरिश और सोच की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सख्त पिता अपनी बेटियों को मजबूत बनाते हैं। लेकिन मेरे पापा हमेशा मेरे लिए बहुत नरम रहे और बेहद ईमानदार भी है। उनका हमेशा यही कहना रहा कि मुझे खुद अपनी पहचान बनानी होगी। उनका तरीका अलग था, लेकिन उसी ने मुझे मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया। मैं उनकी बेटी हूं और वो हमेशा मेरे पापा रहेंगे। यही सच है और इसे कोई बदल नहीं सकता। अगर लोग मुझे उनकी बेटी कहकर बुलाते हैं, तो ये मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रहेगी।'

नेपोटिज्म पर कही ये बात

सोनाक्षी सिन्हा ने इसी इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म पर अपनी राय रखते हुए कहा कि 'अगर मुझे किसी बिजनेस में मौका चाहिए, तो उस बिजनेसमैन के बेटे को मुझसे ज्यादा आसानी से मौका मिलेगा। दुनिया ऐसे ही चलती है। मैं इस बात को लेकर किसी से शिकायत या नाराजगी नहीं रख सकती कि उसे मुझसे आसान रास्ता मिला। मुझे नहीं लगता कि नेपोटिज्म ऐसा मुद्दा है जिस पर लोगों को इतना ज्यादा ध्यान देना चाहिए।'

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article